Uttarakhand tunnel collapse: बिहार ने श्रमिक ने की सीएम नीतीश कुमार की शिकायत

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे मज़दूरों को बाहर निकाल लिया गया है. बता दें कि यहां कुल 41 मज़दूर फंसे थे. इस बचाव कार्य के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मज़दूरों से बातचीत की. 

वहीं, बिहार के एक श्रमिक ने सीएम धामी से शिकायत की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जानने के लिए किसी अधिकारी को नहीं भेजा.

बता दें कि बीते दिन सभी राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के फंसे श्रमिकों की कुशलता जानने के लिए अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न तो किसी को  उत्तराखंड भेजा और न ही श्रमिक के घर पर परिजनों से सहानुभूति जताने के लिए संपर्क ही किया.

बता दें कि सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए मजदूरों को हेलीकॉप्टर से बुधवार को ऋषिकेश AIIMS लाया गया जहां उनका मेडिकल चेकअप हो रहा है. मजदूरों की हालत भी सामान्य बताई जा रही है. हालांकि, दो हफ्ते से ज्यादा वक्त तक सुरंग में फंसे रहने के कारण संभावित स्वास्थ्य परेशानियों के मद्देनजर उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है. 

सुरंग में बचाव अभियान के सफल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा है कि सभी 41 श्रमिकों को उत्तराखंड सरकार 1-1 लाख रुपए की राहत राशि देगी. इसके साथ ही वह इन श्रमिकों की कंपनियों से अनुरोध करेंगे कि इन्हें 15 या 30 दिन के लिए बिना तनख्वाह काटे अवकाश भी दिया जाए. इसके साथ ही बचाव अभियान में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को भी 50 हजार रुपये देने की घोषणा हुई है. 

यह भी पढ़ें – समावेशी और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए सनातन संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *