डॉ. विपिन कुमार को थाईलैंड और कम्बोडिया में हिंदी की पताका फहराने का अवसर

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

डॉ. विपिन कुमार को थाईलैंड और कम्बोडिया में हिंदी की पताका फहराने का अवसर

विश्व प्रसिद्ध हिंदी सेवी डॉ. विपिन कुमार को थाईलैंड और कम्बोडिया में 2- 8 अप्रैल तक हिंदी की पताका फहराने का अवसर मिलेगा। डॉ. विपिन कुमार  अपने यात्रा के दौरान दो देशों की यात्रा करेंगे ,पहले बैंकॉक -थाईलैंड एवं उसके पश्चात कम्बोडिया में हिंदी  भाषा  और भारतीय संस्कृति  का प्रचार-प्रसार के साथ ही सांस्कृतिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। विदित हो 50 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री  इंद्रेश जी करेंगे। पूरे प्रतिनिधिमंडल का समन्वय पंचमधाम के सचिव श्री शैलेश वत्स द्वारा किया जा रहा है ।

इससे पहले भी डॉ. विपिन कुमार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस और फिजी में भाग लिया है और साथ ही  वियतनाम में उन्हें जनवरी 2024 में वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया था। डॉ. विपिन कुमार का समर्पण हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के साथ ही विश्व में हिंदी भाषा और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया है। डॉ. कुमार ने हिन्दी भाषा और साहित्य पर कई पुस्तकों का लेखन किया है, जैसे “हिन्दी और समाज”, “सब का साथ, सबका विकास” इत्यादि। यह अवसर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और हिन्दी भाषा को विश्व स्तर पर एक प्रमुख भाषा के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *