इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टीम इंडिया को शानदार जीत पर बधाई दी

नईदिल्ली
इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टीम इंडिया को शानदार जीत पर बधाई देते हुए भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। इंटिएक्सलैंट चैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट डॉ कैलाश बिहारी सिंह ने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। यह टीम इंडिया का संयुक्त प्रयास था। शानदार जीत। इंटिएक्सलैंट चैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव वीनिता ने कहा कि बधाई टीम इंडिया। शानदार जीत। विराट ने अपने बल्लेबाजी से मैच जीता। हर खिलाड़ी को बधाई।
इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट परविंदर कुमार सिंह ने कहा कि आखिर टीम इंडिया ने कर दिखाया। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा था। हार्दिक पांड्या तुम हीरो हो। जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। दबाब में शानदार प्रदर्शन। हमें टीम इंडिया पर गर्व है।
आईसीसीआई के डायरेक्टर मनोज दूबे ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि कोहली. द्रविड़ और पूरी टीम को बधाई। सूर्य कुमार यादव ने क्या कैच लपका। हम सभी उनके दीवाने हो गए। ऐसे ही संयुक्त प्रयास से टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। इस खास मौके पर हम रोहित और विराट को विशेष रूप से बधाई देना चाहते हैं। दोनों ने इस टी-20 फार्मेट से विदाई ले रहे हैं। भावुक पल है टीम इंडिया के लिए। आईसीसीआई पूरी टीम को बधाई देता है। टीम ऐसे ही खेलती रहे।