देश

कोलकाता में विश्व हिंदी परिषद का सशक्त जनसंपर्क अभियान

चुनावी परिप्रेक्ष्य में कोलकाता में सक्रिय विश्व हिंदी परिषद

कोलकाता प्रवास के दौरान चुनावी परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषियों के बीच संदेश देने के उद्देश्य से विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी ने विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

इन बैठकों में परिषद के अधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की सहभागिता रही, जहाँ सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

इसी क्रम में निवर्तमान गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा टेनी जी के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वर्तमान परिस्थितियों, जनभावनाओं एवं संगठन की भूमिका को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

इन बैठकों के माध्यम से हिंदी भाषी समाज को जागरूक करने, उन्हें एकजुट करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

विश्व हिंदी परिषद का यह प्रयास न केवल भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एक सकारात्मक एवं सशक्त वातावरण निर्माण की ओर भी अग्रसर है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button