PTET 2020- 16 सितंबर को है परीक्षा, जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड
PTET 2020 Admit Card: राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानि 11 सितंबर को जारी होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इस साल PTET 2020 परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित होगी।

PTET 2020 Admit Card: राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानि 11 सितंबर को जारी होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इस साल PTET 2020 परीक्षा 16 सितंबर को आयोजित होगी। गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए होगा।
राजस्थान पीटीईटी 2020 परीक्षा (Rajasthan PTET 2020) के जरिए सूबे के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल यह परीक्षा विलंब से हो रही है।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऊपर दी गई वेबसाइट के जरिए ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल पीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 4,80,926 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें बीएड दो वर्षीय कोर्स के 327270 उम्मीदवार और बीएससी/बीएड चार वर्षीय कोर्स के लिए 153696 उम्मीदवार शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetdcb2020.org है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
-अब अपनी जानकारी भरने के बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
-बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकेगा।