देशब्रेकिंग न्यूज़युवाशिक्षा

यूए क्रिएटिव लाइन प्ल्स 5-18 वर्ष के बच्चों के लिए आर्ट कंपीटिशन का किया है आयोजन

-यूए क्रिएटिव लाइन प्लस का अभियान पढ़ाई के मेन कोर्स में पेंटिंग को शामिल किया जाए।

-विजयी छात्रों को नईदिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में अवार्ड दिया जाएगा।

नईदिल्ली-

यूए क्रिएटिव लाइन प्लस 5-18 वर्ष के बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह आयोजन ऑन लाइन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके लिए व्हाट्स अप नंबर जारी किया जा चुका है।

यूए क्रिएटिव लाइन प्लस के सीईओ परविंदर कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर यूए क्रिएटिव लाइन प्लस आर्ट के विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया है। जिससे की बच्चों में छिपे प्रतिभा को आगे लाया जा सके।

परविंदर कुमार सिंह ने कहा कि जो छात्र प्रतियोगिता में विजयी होंगे उन्हें नईदिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में अवार्ड दिया जाएगा। बच्चों के लिए यह अवसर भी होगा कि वे अपने पेंटिंग का प्रदर्शन भी वहां कर पाएंगें। उन्होंने बताया कि कि इसके पहले भी कई प्रतियोगिता का आयोजन यूए क्रिएटिव लाइन प्लस कर चुका है। जिसमें जम्मू कश्मीर से लेकर नार्थ ईस्ट व साउथ के बच्चों की भागीदारी हुई थी। विजयी छात्रों को त्रिवेणी कला संगम और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में बच्चों को माननीय केंद्रीय मंत्री व सांसदों के द्वारा सम्मानित किया गया।

यूए क्रिएटिव लाइन प्लस के सीईओ ने कहा कि कला किसी भाषा के विकसित और कुशल उपयोग को भी संदर्भित कर सकती है, जिसका अर्थ तात्कालिकता या गहराई से व्यक्त किया जाता है। कला को भावनाओं, विचारों और अवलोकनों को व्यक्त करने के कार्य के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। सामग्री को स्पर्श करने से उसके साथ एक समझ विकसित होती है, जो चिंतन प्रक्रिया को सुगम बनाती है। आज के बच्चों में काफी प्रतिभा है इसी को निखारने के लिए विगत 12 वर्षों से यूए क्रिएटिव लाइन प्लस प्रयास कर रहा है। जिसके लिए ऑन लाइन एवं क्लासरूम क्लासेस चला रहा है। जिससे सैकड़ों बच्चों लाभान्वित हो रहे हैं।

यूए क्रिएटिव लाइन प्लस ने स्वतंत्रता सेनानी थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन कर चुका है जिसकी सरकार ने भी सराहना की है। परविंदर कुमार सिंह ने कहा कि आर्ट व पेंटिंग को मेन कोर्स में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे की बच्चों को पढ़ाई में और बेहतर कर सकें। आर्ट के ज्ञान से बच्चों को कोर्स में शामिल विषय को हल करने में सुविधा होती है। वहीं आज के समय में एक अलग दिशा में रोजगार के अवसर भी आता है।

गौरतलब है कि यूए क्रिएटिव लाइन प्लस से सैकड़ों बच्चे प्रशिक्षित होकर देश के विभिन्न शहरों में आर्ट को विस्तार करने में अपने योगदान दे रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button