अलीगढ़ की कंपनी रे इंटरनेशनल व रेडिश टेक्नोलॉजी ने निर्यात में मील का पत्थर तय किया है- नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साह एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री

-उत्तर प्रदेश सरकार से अवार्ड पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं- अजय पटेल,सीईओ, रे इंटरनेशनल व रेडिश टेक्नोलॉजी
लखनऊ-
उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रे इंटरनेशनल और रेडिश टेक्नोलॉजी को प्रथम व द्वीतिय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साह एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रदान किया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022-23 में निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रे इंटरनेशनल,अलीगढ़ को इंजीनियरिंग एवं बिल्डर्स हार्डवेयर श्रेणी के अंतर्गत निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं रेडिश टेक्नोलॉजी, अलीगढ़ को इंजीनियरिंग एवं बिल्डर्स श्रेणी के अंतर्गत निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू द्वीतीय पुरस्कार से नवाजा गया।
पुरस्कार प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साह एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि जिस प्रकार से अलीगढ़ की यह कंपनी विगत दशक में निर्यात में मील का पत्थर तय किया है। अलीगढ़ ताले उद्योग के लिए जाना जाता है। लेकिन इससे हटकर कंपनी के सीईओ अजय पटेल ने अपनी सोच से कंपनी को ऊंचाई प्रदान की है। इन दोनों पुरस्कार के लिए अजय पटेल को बहुत बहुत बधाई।
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी निर्यात में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर और भी देश में अपना नाम रोशन करेंगे। कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश के युवाओं में उत्साह आएगा। किस प्रकार से यह कंपनी उतार—चढ़ाव को देखते हुए अपनी मंजिल तय किया है।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कंपनी के सीईओ अजय पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार से दो पुरस्कार प्राप्त करने से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह पुरस्कार कंपनी के कड़ी मेहनत का नतीजा है। उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी को अपने स्तर पर बनाए रखना एक चुनौती है। जिसमें कंपनी के सहकर्मियों के सहयोग से यह संभव हुआ है। खासकर ऋषभ महेश्वरी ने कंपनी और टीम को जिस प्रकार से लीड किया है इसी का नतीजा है कि आज यह पुरस्कार मिला है।
अजय पटेल ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। प्रदेश के युवा भी इस अवार्ड से सीख लेंगे। कंपनी भी युवाओं को प्रोत्साहित करती रही। आज के युवा जॉब क्रिएटर बने इस उद्देश्य से कंपनी अपने कई कार्यक्रम का आयोजन भी करती है। अवार्ड मिलने से हम और दोगुने उत्साह के साथ कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि रे इंटरनेशनल व रेडिस टेक्नोलॉजी अलीगढ़ की निर्यात की सबसे बड़ी कंपनी है। जिसका अभी 350 करोड़ से अधिक का टर्नओवर है।
अजय पटेल के बारे में
प्रतिष्ठित बिजनेसमैन अजय पटेल ने अपना व्यापार एक्सपोर्टर के तौर पर शुरुआत की। जिसमें टेलिकाम्यूनिकेशन, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिकल जैसे गुड़्स का एक्सपोर्ट है। अजय पटेल आज अलीगढ़ के सबसे बड़े एक्सपोर्टर के रूप में अपनी कंपनी को स्थापित कर लिया है जहां युवाओं को रोजगार दिया एवं कई स्टार्टअप के लिए आ रहे युवा को मार्गदर्शन देते हैं। रे इंटरनेशनल एवं रेडिस टेक्नोलॉजी के नाम से दो कंपनियां है जिसका अभी 350 करोड़ से अधिक का टर्नओवर है। एक्सपोर्ट का व्यापार इन्होंने 1994 में शुरु किया था जो लगातार निरंतर बढ़ता गया। आज इनकी कंपनी युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित भी कर रही है।