देशब्रेकिंग न्यूज़

डॉ. विपिन कुमार ने श्री नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

नईदिल्ली-

विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री श्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा उनके नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि श्री नितिन नवीन एवं उनके बीच दो दशकों से अधिक पुराना आत्मीय एवं वैचारिक संबंध रहा है, जो निरंतर संवाद, सहयोग और विश्वास पर आधारित रहा है।डॉ. विपिन कुमार ने श्री नितिन नवीन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता के साथ करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button