यात्रा – रियूनियन आर्ट एक्जिबिसन, नईदिल्ली के आईफैक्स (एआईएफसीएस) गैलरी में

नईदिल्ली-
नईदिल्ली के आईफैक्स,एआईएफसीएस गैलरी में यात्रा – रियूनियन आर्ट एक्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश व विदेश के आर्ट लवर अपने अपने आर्ट का प्रदर्शन करेंगे।
खास बात यह है कि रियूनियन को आर्ट के रूप में सेलिब्रेरेट कर रहे हैं। 1995-1999 कॉलेज ऑफ आर्ट दिल्ली यूनिवर्सिटी के अल्यूमिनी है जो आर्ट एक्जिबिसन का रूप दे रहे हैं। यहां तीस साल के रियूनियन हो रहा हैं। इसमें पेंटर,फोटोग्राफर, स्कल्चर के आर्ट वर्क की उपस्थिति रहेगी। अपने आप एक अनोखा एक्जिबिसन एआईएफएसीएस गैलेरी नईदिल्ली में आयोजित कार्यक्रम 7 से 13 नवंबर तक चलेगा। 1995 बैच के परविंदर कुमार सिंह ने बताया कि इस आर्ट के आयोजन में कॉलेज ऑफ आर्ट के शिक्षकगण व नामी गिरामी आर्टिस्ट भी अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि देश व विदेश में रहने वाले आर्ट लवर अपने आर्ट को प्रदर्शन खासतौर पर करेंगे। इस खास आयोजन का उद्घाटन 7 नवंबर 2025 को किया जा रहा है।