देशब्रेकिंग न्यूज़

सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का “Adieu 2026” भव्य रूप से संपन्न

नईदिल्ली-
सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित वार्षिक फेयरवेल कार्यक्रम “Adieu 2026” Hyatt Centric Hotel, Janakpuri, Delhi में उत्साह, भावनाओं और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्नातक (Graduate) एवं स्नातकोत्तर (Post Graduate) विद्यार्थियों को भावभीनी और यादगार विदाई दी गई।


कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं दीप प्रज्वलन समारोह से हुई, जिसके बाद डायरेक्टर जनरल का प्रेरणादायक संबोधन हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन के नए अध्याय के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फन गेम्स और “Mr. & Miss Adieu 2026” प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। “मेमोरी लेन” सेगमेंट ने सभी को पुराने सुनहरे पलों की याद दिलाई और माहौल को भावुक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
दोपहर के पश्चात वोट ऑफ थैंक्स एवं समापन संबोधन के साथ औपचारिक कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण जैम सेशन में भाग लेकर इस खास दिन को यादगार बना दिया। अंत में स्मृति चिह्न वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. युगांक चतुर्वेदी, डायरेक्टर जनरल ने कहा, “Adieu 2026 हमारे विद्यार्थियों की उपलब्धियों और उनके समर्पण का उत्सव है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अपने भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”


वहीं डॉ. अभिषेक जैन, जनरल सेक्रेटरी ने कहा, “यह आयोजन विद्यार्थियों के साथ हमारे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।”
“Every Ending Has a New Beginning” थीम के साथ आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बनाते हुए उनके नए सफर की शुरुआत का प्रतीक बना।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button