शिव शक्ति अपार्टमेंट में RWA चुनाव की तारीख़ घोषित
नोएडा: सेक्टर -71 के जनता फ़्लैट-शिव शक्ति अपार्टमेंट में RWA चुनाव के तारीख़ों की घोषणा कर दी गई है। यहाँ 17 जुलाई को RWA का चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी ए.के. सिंह जो कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण में डिप्टी जेनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं ने RWA चुनाव हेतु तारीख़ों का एलान किया है। ग़ौरतलब है कि पिछले RWA के ख़िलाफ़ लगातार अनियमितता की शिकायत मिलने पर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने इसे रद्द करने का आदेश 18 मई 2022 को दिया था साथ ही अपने आदेश में डिप्टी रजिस्ट्रार ने यहाँ नए चुनाव कराने की बात भी कही थी। निवर्तमान RWA अध्यक्ष के द्वारा किये जा रहे अनियमितताओं के विरोध में तत्कालीन कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर की अगुवाई में पैनल के कई सदस्यों ने अपना पद त्याग दिया था। अब जबकि नए चुनाव के लिये तारीख़ों की घोषणा हो चुकी है ऐसे में यहाँ के निवासियों में नए RWA चुनाव को लेकर उत्साह है। निवासियों का कहना है कि यहाँ प्रभावी RWA के अभाव में लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए काफ़ी परेशानी का समना करना पड़ता है ऐसे में नए और प्रभावी RWA के आने से लोगों की परेशानी दूर होने की संभावना है।
चुनाव की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं
(1)मतदाता/सदस्य को सूची का प्रकाशन-25/07/2022
(2) मतदाता की सूची पर आपत्ति प्राप्त किए जाने की तिथि-30/07/2022
(3) आपत्ति का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची का प्रकाशन-05/07/2022
(4) पदाधिकारी के नामांकन की तिथि-07/07/2022
(5) नाम वापस लेने की तिथि-10/07/2022
(6) प्रत्याशीगण के आवेदक का परीक्षण एवं सूची का प्रकाशन-12/07/2022
(7) चुनाव कराने की तिथि-17/07/2022
(8) मतदान का समय- प्रातः 8:00 बजे से अपहरण 3:00 बजे तक
(9) मतों का गणना-17/07/2022( अपराहन 4:00 बजे से)
(10) परिणाम घोषित करने की तिथि-17/07/2022
(11) नए कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ की तिथि-18/07/2022