देश

देश के हर नागरिक को लगेगी कोरोना वैक्सीन-मोदी

नई दिल्ली

देश में कोरोना के मामले 80 लाख होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आश्वस्त किया है कि कोरोना वैक्सीन बन जाने के बाद हर देशवासी का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर अपनी सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि देश के आखिरी छोर पर मौजूद व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचाने की लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन पर काम चल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि वह पूरे देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जब भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर देशवासी का टीकाकरण किया जाएगा। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। हर देशवासी के टीकाकरण के पीएम मोदी के इस आश्वसन से कोरोना वैक्सीन के फ्री टीकाकरण की खबरों को फिर बल मिल गया है। माना जा रहा है कि सरकार हेल्थ स्कीम के तहत यह टीकाकरण अभियान चला सकती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button