वैश्य समाज के अनिल खंडेलवाल राज्य स्तर पर सम्मानित

माननीय राज्यपाल ,मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सचिव की गरिमामई उपस्थिति में हुए किया सम्मानित
जयपुर-
हाल ही में राजस्थान सरकार के आर्थिकी सांख्यिकी निदेशालय योजना भवन में जीवनांक शाखा में कार्यरत सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल खंडेलवाल को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा प्रशंसनीय राज्य सेवा एवं कुशल कार्य निष्पादन की सराहना में योग्यता प्रमाण पत्र (स्टेट अवार्ड) से सम्मानित किया गया। सम्मान के बाद राज्यस्तर पर सम्मानित ग्रुप टीम का माननीय राज्यपाल के साथ ,मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान ,उपमुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव आदि की गरिमामई उपस्थिति में शिष्टाचार भेट भी हुई । अनिल खंडेलवाल पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सांख्यिकी विभाग में कार्यरत है ,उन्होंने अपनी कार्यकुशलता से जीवनांक शाखा से संबंधित कई नवाचारों जन्म मृत्यु विवाह ,एमसीसीडी आदि के पंजीयन से संबंधित ,जमीनी स्तर के मूल्यांकन कार्यों एवं डाटा विश्लेषण ,पहचान मोबाइल एप्लिकेशन एवं जीवनांक शाखा से संबंधित विभिन्न कार्यों को उच्चस्तरीय गुणवत्ता निष्ठा के साथ पूर्ण किया ,उन्हें अपने विशिष्ट कार्यों के लिए कई बार विभागीय स्तर पर प्रशंसा मिल चुकी है ,उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक महोदय ,जीवनांक शाखा के संयुक्त निदेशक एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी आदि टीम नेतृत्व को दिया है जिनसे उन्हें हमेशा उचित मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है ।