देशब्रेकिंग न्यूज़युवा

उज्ज्वला समिट 2026 में देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुए सम्मानित

नईदिल्ली-

दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में उज्ज्वला समिट 2026 का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण पर आधारित था। इस कार्यक्रम महिलाओं के सर्वागीण विकास को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ आएएस सचिव महिला एवं विकास दिल्ली सरकार ने रश्मि सिंह ने किया। इस मौके पर रश्मि सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को आगे लाने के लिए सरकार कई कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसे नीचे स्तर पर पहुंचाने की जरूरत है। देश में विविधता है। देश के कोने कोने में महिलाएं अपने परिवार, जिला, राज्य और देश के विकास में लगातार कार्य कर रही है। कुछ ऐसे क्षेत्र में जहां जाकर ही पता चलता है कि आज महिलाओं को विशेष सुविधा देने की जरुरत है।

इसके पहले स्वागत भाषण देते हुए प्रोग्राम डायरेक्टर अर्पिता सिंह ने कहा कि उज्ज्वला समिट का यह तीसरा संस्करण है। जिसमें देश भर की महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। आज देश में महिलाओं ने कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिनका सम्मान के साथ उनके कार्यों से लोगों को अवगत कराना है। व्यापार कर रही महिलाओं को बेहतर बाजार मिले यह भी उनका उद्देश्य है। इस मौके पर पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एजक्यूटिव डायरेक्टर मंजू गुप्ता, डीकेएमए,आईसीएआर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ अनुराधा अग्रवाल, विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ विपिन कुमारा, ब्रह्म कुमारी की सिस्टर बीके येशू,  प्रो. सुनील जागलोन, सोशल एक्टविस्ट  निवेदिता सिंह, एजुकेटर व इंटरप्रेनर शिप्रा मिश्रा, ओएनजीसी के पूर्व डायरेक्टर सुषमा रावत, बीएसईएस की सीनियर वाइस प्रेसिडेंस पद्मा सिंह, कवि मंजूषा रंजन,, जेडीएमसी कॉलेज की प्रीसिंपल प्रो. स्वाति पाल, वोयेज हेड की सीईओ वंदना सक्सेना, आयुर्विज्ञान की प्रो. राखी मेहरा ने संबोधित किया। इस मौके पर बच्चों ने अपने बेहतरीन परफोर्मेंस दिए। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button