शिक्षा नेतृत्व के प्रेरक,उम्दा बेमिसाल व्यक्तित्व: राजेश माहेश्वरी

कोटा-
कोटा से विश्व तक वर्ल्डक्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर ,उच्चस्तरीय फैकल्टीज के साथ मेडिकल इंजीनियरिंग कोचिंग क्षेत्र में दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल विद्या ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्।पात्रत्वात् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥ विद्या से विनम्रता आती है, विनम्रता से पात्रता, पात्रता से समृद्धि और समृद्धि से धर्म तथा सुख की प्राप्ति होती है।यही भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल संदेश है,और इसी भावना को आधुनिक शिक्षा के माध्यम से साकार करने वाले व्यक्तित्वों में प्रमुख नाम है राजेश माहेश्वरी, जो एलन करियर इंस्टीट्यूट के फाउंडर डायरेक्टर के रूप में लाखों विद्यार्थियों के सपनों को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।राजस्थान का कोटा शहर आज केवल एक औद्योगिक नगर नहीं बल्कि देश की शिक्षा राजधानी के रूप में जाना जाता है। इस पहचान को स्थापित करने और मजबूत करने में जिन व्यक्तित्वों की निर्णायक भूमिका रही है, उनमें राजेश माहेश्वरी का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है,उन्होंने शिक्षा को केवल एक कोचिंग संस्थान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे एक सुव्यवस्थित शैक्षणिक मिशन के रूप में विकसित किया। उनके नेतृत्व में एलन ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, गुणवत्ता और परिणाम आधारित प्रणाली को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। आठ विद्यार्थियों से शुरू हुआ कारवाँ: एक विचार से वैश्विक शिक्षा संस्थान तक राजेश माहेश्वरी की यात्रा उस प्रेरक कहानी की तरह है, जहाँ एक छोटे से विचार ने समय के साथ एक विशाल शैक्षणिक आंदोलन का रूप ले लिया। 18 अप्रैल 1988 को एलन करियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत कोटा में अत्यंत साधारण स्तर पर हुई थी। उस समय राजेश माहेश्वरी ने अपने घर से मात्र 8 विद्यार्थियों को पढ़ाकर इस संस्थान की नींव रखी। कुछ समय बाद प्रसिद्ध जीवविज्ञान शिक्षक डॉ. के. जी. वैष्णव भी इस प्रयास से जुड़े और यहीं से एक संगठित प्री-मेडिकल कोचिंग मॉडल की शुरुआत हुई।समय के साथ यह प्रयास एक संस्थान से आगे बढ़कर एक विशाल शैक्षणिक संगठन बन गया। आज यह संस्थान चार महेश्वरी भाइयों के सामूहिक नेतृत्व में हजारों शिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम के साथ कार्य कर रहा है। Allen पर आज 30 लाख से अधिक विद्यार्थियों का विश्वास बन चुका है और लगभग 16,000 से अधिक सदस्यों की शैक्षणिक टीम इसके साथ जुड़ी हुई है।एक समय घर के एक कमरे में शुरू हुआ यह प्रयास आज उस मुकाम पर है जहाँ केवल कोटा में ही हजारों विद्यार्थी हर वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वर्ष 2014 में 66,504 विद्यार्थियों के नामांकन के साथ यह संस्थान “लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में देश के सबसे बड़े कोचिंग संस्थान के रूप में दर्ज हुआ।यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि एक दूरदर्शी विचार, परिवार की एकता और समर्पित टीम मिलकर किसी छोटे प्रयास को भी राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिला सकते हैं।

एलन की ऐतिहासिक यात्रा: 1988 से वैश्विक पहचान तक
Allen Career Institute की यात्रा केवल एक संस्थान की प्रगति नहीं बल्कि भारत की प्रतिस्पर्धी शिक्षा व्यवस्था के विकास की भी कहानी है। Rajesh Maheshwari और उनके परिवार के नेतृत्व में यह संस्थान निरंतर नए मील के पत्थर स्थापित करता गया।
प्रमुख माइलस्टोन
1988 – कोटा में एक छोटे से कक्ष से मात्र 8 विद्यार्थियों के साथ संस्थान की शुरुआत।
1991 – प्रारंभिक वर्षों में ही उल्लेखनीय सफलता; राजस्थान पीएमटी में 12 विद्यार्थियों का चयन।
1995 – राजस्थान पीएमटी में प्रथम स्थान, जिससे संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी।
2000 का दशक – मेडिकल के साथ-साथ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में भी संस्थान का विस्तार।
2010 के बाद – भारत के विभिन्न शहरों में संस्थान का विस्तार और आधुनिक शिक्षण प्रणाली का विकास।
2014 – अत्यधिक विद्यार्थी नामांकन के कारण लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में देश के सबसे बड़े कोचिंग संस्थानों में स्थान।
2015–2020 – डिजिटल लर्निंग, टेस्ट सीरीज और राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक नेटवर्क का तेजी से विस्तार।

2020 के बाद से आज तक – देश-विदेश में केंद्रों के साथ विशाल शैक्षणिक नेटवर्क, हजारों शिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम एवं आज लाखों विद्यार्थियों का विश्वास और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट परिणाम एवं अब एलन फिजिकल क्लासरूप पारंपरिक परंपरा से अब डिजिटल में भी आज सबसे बड़ा कोचिंग प्लेटफॉर्म है एवं एलन ग्लोबल ओवरसीज एवं अन्य कई विंग में एलन शैक्षणिक ग्रुप आज भारत में हर दूसरे परिवार की पसंद बन गया ।

एक कमरे में शुरू हुआ यह कारवाँ आज जिस ऊँचाई पर पहुँचा है, वह इस बात का प्रमाण है कि दूरदर्शी नेतृत्व, पारिवारिक एकता और समर्पित टीम मिलकर शिक्षा को एक आंदोलन में बदल सकते हैं।
“राजेश माहेश्वरी की नेतृत्व शैली – 7 गुण जिन्होंने एलन को बनाया ग्लोबल ब्रांड”
एक सफल संस्थान केवल संसाधनों से नहीं बनता, बल्कि उसके पीछे दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन क्षमता और मानवीय मूल्यों की बड़ी भूमिका होती है। मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ नयन प्रकाश गांधी के अनुसार राजेश माहेश्वरी की नेतृत्व शैली में ऐसे कई गुण दिखाई देते हैं जिन्होंने एलन करियर इंस्टीट्यूट को देश-विदेश में एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया।
1. दूरदर्शी विज़न
राजेश माहेश्वरी ने शिक्षा को केवल परीक्षा की तैयारी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे एक संगठित शैक्षणिक प्रणाली के रूप में विकसित करने का विज़न दिया। यही दृष्टि आज संस्थान के विस्तार और निरंतर सफलता का आधार बनी।
2. टीम-केंद्रित नेतृत्व
वे हमेशा सफलता का श्रेय स्वयं लेने के बजाय अपनी पूरी टीम,फैकल्टी, प्रबंधन और सहयोगियों,को देते हैं। इसी कारण संस्थान में टीम भावना और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति मजबूत बनी हुई है।
3. पारिवारिक एकता और सामूहिक निर्णय
चारों भाइयों ने मिलकर संस्थान की जिम्मेदारियों को साझा किया। यह मॉडल भारतीय कुटुंब संस्कृति का उदाहरण है, जहाँ विश्वास और सामूहिक निर्णय से संगठन की नींव मजबूत होती है।
4. विनम्रता और सद्भाव
एक बड़े संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर होने के बावजूद उनके व्यक्तित्व में विनम्रता स्पष्ट दिखाई देती है। वे कई मंचों पर कोटा की कोचिंग परंपरा के अग्रदूत श्रद्धेय वी.के बंसल का सम्मानपूर्वक उल्लेख करते हैं, जो उनके सकारात्मक और उदार नेतृत्व का परिचायक है।
5. गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर
संस्थान की सफलता का आधार केवल संख्या नहीं बल्कि गुणवत्ता रही है। पढ़ाई की संरचित प्रणाली, नियमित परीक्षण और अनुशासित वातावरण इसकी पहचान बन चुके हैं।
6. नवाचार और तकनीक का उपयोग
समय के साथ शिक्षण पद्धति में तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक टेस्ट सिस्टम को अपनाकर संस्थान ने शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया।
7. शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना
उनकी सोच में शिक्षा केवल व्यक्तिगत करियर का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाने का साधन है। यही दृष्टिकोण संस्थान की नीतियों और कार्यशैली में दिखाई देता है,जिसमें उनके साथ इस लक्ष्य के लिए एलन परिवार की नई जनरेशन भी संलग्न हो गई है।
लीडरशिप संदेश
“जब नेतृत्व विनम्र हो, टीम मजबूत हो और उद्देश्य स्पष्ट हो, तब एक छोटा प्रयास भी समय के साथ एक महान संस्थान बन सकता है।”नेतृत्व जो टीम को देता है दिशा वैसे तो राजेश माहेश्वरी अभी तक कोटा के कोचिंग दिग्गजों में सबसे पहले आते है और एक दूरदर्शी संगठन निर्माता और नेतृत्वकर्ता हैं ,जब उनका टीम के समक्ष व्यक्तव्य होता है तो वे अपनी अनुशंसित ,एक्शन ओरियेंटेड डेटरमाइंड लीडरशिप अप्रोच से पूरी टीम को अपना बना लेते है ,मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ एन पी गांधी का मानना है कि सोशल मीडिया पर उनके टीम को दिए गए व्यक्तव्य एप्रोच से वे हमेशा मीडिया जगत में गुंजायमान रहते है ,उनका विजन इतना स्पष्ट ,इतना प्रभावी और इतना टाइम बाउंड होता है कि उस विजन के लिए पूरी टीम एक वासुदेव कुटुम्बकम् के रूप में समर्पित हो जाती है ,इसलिए सालों साल जड़ से जुड़े हुए कार्मिक आज भी उनके साथ कई दशकों से जुड़े है ,जो उनकी और पूरे एलन परिवार की उच्च कोटि की लीडरशिप को दर्शाता है। उनकी नेतृत्व शैली इस सिद्धांत पर आधारित है कि“जब एक टीम एक उद्देश्य से प्रेरित होती है, तब असंभव लक्ष्य भी संभव बन जाते हैं।” कोटा से वैश्विक पहचान तक एलन की सफलता की कहानी केवल एक संस्थान की प्रगति नहीं बल्कि एक ऐसे शैक्षणिक मॉडल की कहानी है जिसने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को आकार दिया है।आज भारत के अनेक शहरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एलन की उपस्थिति दिखाई देती है, जो इसकी मजबूत शैक्षणिक संरचना और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। लाखों सपनों की उड़ान हर वर्ष लाखों विद्यार्थी एलन से तैयारी कर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, एम्स ,ट्रिपल आईटी,एनआईटी ,वीआईटी,एमआईटी ऐसे हजारों टॉप लेवल मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों से लेकर मिडिल लेवल संस्थानों तक आज हर जगह हर चौथा बच्चा एलन से निकला हुआ है ,जो कोटा को एक विश्व स्तरीय पहचान दिलाता है ,आज एलन के पूर्व छात्र देश विदेशों में उच्च स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं के साथ इंजीनियरिंग सेवाओं और बहु प्रतिष्ठित मल्टी नेशनल कंपनीज में कार्यरत है। यू कहा जाता है भारत के केवल आईआईटी ,एम्स एवं अन्य एनआईटी और सरकारी प्रतिष्ठित कॉलेजों की बात करे तो हर दूसरा बच्चा एलन से निकला है ।इन सफलताओं के पीछे केवल पढ़ाई की प्रक्रिया नहीं बल्कि एक ऐसा वातावरण है जहाँ विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाया जाता है।

विज़न: शिक्षा से राष्ट्र निर्माण
राजेश माहेश्वरी का मानना है कि “शिक्षा केवल करियर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को आकार देने की सबसे बड़ी शक्ति है।”इसी सोच के साथ वे शिक्षा में नवाचार, तकनीक और वैश्विक दृष्टिकोण को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
संस्कार, विनम्रता और समावेशी नेतृत्व की मिसाल
मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ.नयन प्रकाश गांधी का मानना है कि राजेश माहेश्वरी का व्यक्तित्व केवल एक सफल संस्थान के संस्थापक निदेशक का नहीं, बल्कि विनम्रता, सद्भाव और सामूहिक नेतृत्व का भी उदाहरण है। एक फाउंडर डायरेक्टर होने के बावजूद उनके मन में कभी भी अहंकार या मलीनता का भाव दिखाई नहीं देता। वे हमेशा अपने चारों भाइयों को साथ लेकर चलने और पूरे परिवार को एक *कुटुंब* की तरह जोड़कर संस्थान की हर जिम्मेदारी को साझा करने में विश्वास रखते हैं।उनकी नेतृत्व शैली का सबसे बड़ा गुण यह है कि वे सफलता का श्रेय केवल स्वयं तक सीमित नहीं रखते, बल्कि अपनी पूरी टीम,फैकल्टी, प्रबंधन और सहयोगियों—को देते हैं। यही कारण है कि एलन करियर इंस्टीट्यूट आज एक मजबूत और प्रेरक संगठन के रूप में खड़ा है।इतना ही नहीं, कोटा में कोचिंग शिक्षा के अग्रदूत माने जाने वाले वी.के.बंसल के प्रति भी राजेश माहेश्वरी अपने अनेक सार्वजनिक वक्तव्यों में सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते रहे हैं। यह उनका बड़प्पन, विनम्रता और सकारात्मक नेतृत्व दर्शाता है कि वे प्रतिस्पर्धा से अधिक सम्मान और सहयोग की संस्कृति को महत्व देते हैं।
उनकी यही सोच यह संदेश देती है कि
“सच्चा नेतृत्व वही है जो सफलता के शिखर पर पहुँचकर भी विनम्रता और कृतज्ञता को अपना सबसे बड़ा आभूषण बनाए रखे।”
आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षा जगत, विद्यार्थी समुदाय और समाज उनके योगदान को सम्मान के साथ याद कर रहा है।उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और टीम सशक्त हो, तो कोई भी संस्थान वैश्विक पहचान बना सकता है।