देशब्रेकिंग न्यूज़

मेगा जॉब फेयर – 2026 13 मार्च 2026 | सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नरेला, दिल्ली


नई दिल्ली-

सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नरेला, दिल्ली द्वारा 13 मार्च 2026 को अपने परिसर में “मेगा जॉब फेयर – 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उद्योग और शिक्षा जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी श्रीमती एम. लता गौतम, निदेशक (रोजगार), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार जो इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगी।
मीडिया से बातचीत करते हुए श्री अमित भारद्वाज, निदेशक (आईआईसी), सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स.ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में दिल्ली/एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के 200 से अधिक कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में 75 से अधिक प्रमुख कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है, जो विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
उन्होंने छात्रों एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से मेगा जॉब फेयर – 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि वे प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
संयुक्त वक्तव्य में डॉ. अभिषेक जैन, महासचिव, एवं डॉ. युगांक चतुर्वेदी, महानिदेशक ने कहा कि सीपीजे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स देश से बेरोजगारी को कम करने तथा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
मेगा जॉब फेयर – 2026 छात्रों, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों तथा कॉर्पोरेट कंपनियों के बीच एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे हजारों युवाओं को बेहतर करियर अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button