देशयुवा

एमिटी यूनिवर्सिटी यूथ फेस्ट 2026 के पहले दिन एक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, कोरियोग्राफर अभिमन्यु श्रीवास्तव ने जज और परफॉर्मर दोनों भूमिकाओं में बिखेरा जलवा 

नोएडा—
एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के प्रतिष्ठित यूथ फेस्ट 2026 के पहले दिन मुम्बई से आए नवस्थापित एक्टर और स्क्रिप्ट राइटर, बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्यामक डावर से प्रशिक्षित डान्सर, श्री अभिमन्यु श्रीवास्तव ( फिल्म NTR, मणिकर्णिका, I B 71, Baghi 4 , web series 9 hours fame)ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने इस भव्य आयोजन में दो महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं — एक निर्णायक (जज) के रूप में और दूसरी, लगभग 30,000 दर्शकों के समक्ष एक ऊर्जावान मंच प्रस्तुति देकर।


कार्यक्रम की शुरुआत एमिटी के प्रमुख इंटर-कॉलेज डांस प्रतियोगिता “Kinetic” से हुई, जिसमें दिल्ली और एनसीआर के 15 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। अभिमन्यु श्रीवास्तव ने इस प्रतियोगिता का निर्णयन प्रसिद्ध डांसर एवं डिजिटल क्रिएटर श्री Melvin Louis के साथ मिलकर किया।


इस भव्य आयोजन का उद्घाटन Amity University, Noida के उपकुलपति श्री संजीव बंसल द्वारा किया गया। उन्होंने अभिमन्यु श्रीवास्तव को कला जगत में उनके योगदान हेतु सम्मानित एवं अभिनंदित किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन एवं सांस्कृतिक व्यवस्था सांस्कृतिक प्रमुख Chhaya Chordia के कुशल मार्गदर्शन में अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ।
डांस प्रतियोगिता के उपरांत अभिमन्यु श्रीवास्तव को मुख्य मंच पर विशेष प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया। लगभग 30,000 विद्यार्थियों से भरे उत्सव में उन्होंने एक ऊर्जावान बॉलीवुड प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी मंच उपस्थिति, नृत्य कौशल और दर्शकों के साथ संवाद ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। दर्शकों ने उनके प्रदर्शन का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
कार्यक्रम के बाद अभिमन्यु श्रीवास्तव ने कहा:
“मैं एमिटी यूनिवर्सिटी के आदरणीय उप कुलपति, समस्त प्रबंधन, संकाय सदस्यों, सांस्कृतिक टीम एवं छात्र-समूह का दिल से आभारी हूँ। मुझे जज के रूप में प्रतिभाओं को देखने और फिर इतने विशाल दर्शक वर्ग के सामने प्रस्तुति देने का अवसर मिला — यह मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व की बात है।”

अमिटी का यूथ फेस्ट उत्तर भारत के प्रमुख युवा सांस्कृतिक आयोजनों में से एक माना जाता है, और इस मंच पर अभिमन्यु श्रीवास्तव की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।
इस अवसर के साथ अभिमन्यु श्रीवास्तव ने एक उभरते हुए सशक्त मंच कलाकार के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button