2026-27 बजट से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी है- सीए शंकर अंदानी, प्रेसिडेंट, ईडीआरएफ व ईसीसीआई

-ईसीसीआई की मांग को पूरा किया गया
नईदिल्ली-
एजुकेशन डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन (ईडीआरएफ) के प्रेसिडेंट सीए शंकर अंदानी ने कहा कि एक विजन के साथ बजट पेश किया गया है। निश्चिततौर पर देश में रोजगार बढ़ेगा, निवेश की बढ़ोत्तरी होगी। देश की आर्थिक मजबूती मिलेगी।
सीए शंकर अंदानी ने कहा कि पहले भी आईटीआर भरने के लिए समय सीमा पर मांग की गई थी जिसे इस बजट में प्रावधान किया गया है। ईसीसीआई ने जो मांग की थी उसे पूरा किया गया। मोदी सरकार 11 वर्षों से मेक इन इंडिया पर जोर दे रही है, बजट के प्रावधान से इसे और मजबूती मिलेगी।
शंकर अंदानी ने कहा कि एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार ने इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा है। छोटे व लघु उद्योग को बढ़ावा देना यानी रोजगार को बढ़ावा देना है। बजट में किए गए प्रावधान से एमएसएमई को बल मिलेगा।
ईडीआरएफ के प्रेसिडेंट ने कहा कि बजट में पर्यटन पर खास जोर है निश्चिततौर पर जिस प्रकार के गाइड कि नियुक्ति और पर्यटन क्षेत्र को जोड़ने के लिए अलग से किए गए प्रावधान से स्थानीय लोगों को जहां नौकरी मिलेगी वहीं पर्यटन मजबूत होगा। देश को जानने का भी मौका भी मिलेगा। बहरहाल कह सकते हैं कि इस बजट से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ईडीआरएफ इस प्रगतिशील बजट का स्वागत करता है।