देशब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जंतर-मंतर में जदयू का महासदस्यता अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल

नई दिल्ली-
जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे महासदस्यता अभियान के अंतर्गत 7 जंतर-मंतर स्थित केंद्रीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री शैलेन्द्र कुमार जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में पूरी तरह सफल रहा।
उल्लेखनीय है कि 2025–2028 के लिए पार्टी सदस्यता नवीनीकरण एवं नए लोगों को जोड़ने हेतु प्राथमिक सदस्यता अभियान का विधिवत शंखनाद 13 दिसंबर को किया गया था। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार जी ने दिल्ली में 5 लाख नए सदस्य जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया था।
इसी क्रम में आज आयोजित महासदस्यता अभियान के दौरान दिल्ली की विभिन्न विधानसभाओं से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं एवं नव-नामांकित सदस्यों ने एक स्वर में जदयू दिल्ली के जनाधार को और अधिक मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जी ने कहा कि जदयू की नीतियाँ, सुशासन की परंपरा और जनकल्याणकारी विचारधारा ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जदयू को एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए संगठन का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन प्रधान महासचिव श्री राहुल कुमार जी, व्यवसायिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री भीम सेन गर्ग जी सहित कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने महासदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बताते हुए इसे पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की नींव करार दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और जोश के साथ नारेबाजी द्वारा किया गया—
जदयू जिंदाबाद,नीतीश कुमार जिंदाबाद,
सुशासन बाबू जिंदाबाद
संजय झा जिंदाबाद
भगवान सिंह कुशवाहा जिंदाबाद
शैलेन्द्र कुमार जिंदाबाद
दिल्ली जदयू जिंदाबाद
महासदस्यता अभियान के माध्यम से जदयू दिल्ली प्रदेश ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाले समय में पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली की राजनीति में अपनी निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button