देशब्रेकिंग न्यूज़युवासंस्कृति

तृषा वर्धन भरतनाट्यम की उभरती हुई एक सितारा है- संगीता बलंवत, सांसद

-विश्व हिंदी परिषद के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन में कैलिफोर्निया की तृषा वर्धन  की भरतनाट्यम व गायन की प्रस्तुति

नईदिल्ली-

विश्व हिंदी परिषद द्वारा त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत तथा विदेशों से आए युवा कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर अमेरिका, कैलिफ़ोर्निया से आईं प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना एवं हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका तृषा वर्धन की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी नृत्य-कलाओं और अभिव्यक्ति को दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।

भारत-यूएस के संबंध संस्कृति के रूप में प्रगाढ़ हो इसके लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। भरतनाटयम के जरिए इस संबंध को और मजबूत किया जा रहा है। यूएस के कैलिफोर्निया में रहने वाली एनआरआई छात्रा तृषा वर्धन गायन के साथ-साथ भरतनाट्यम की भी छात्रा है। तृषा वर्धन भरतनाट्यम प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं भक्ति गीत का गायन से दर्शकों को मग्न मुग्ध करेंगी।

विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ.विपिन कुमार ने कहा कि विश्व हिंदी परिषद लगातार भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें तृषा वर्धन गायन के साथ भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।

तृषा 10 वर्ष की एक प्रतिभाशाली छात्रा है, जिन्हें भारतीय शास्त्रीय कला से बेहद लगाव है। 5 वर्ष ही तृषा भरतनाट्यम और शास्त्रीय संगीत सीख रही है। श्रीमती लावण्या गोपाल, श्रीमती स्वस्ति पांडे, श्रीमती शुभा चाकी और श्री नचिकेत यक्कुड़ी इनके गुरु हैं। जिनके मार्गदर्शन में लगातार इनकी प्रतिभा निखर रही है।

तृषा वर्धन 9 वर्ष की उम्र में मुंबई के दो वृद्धाश्रम नरमदा निकेतन और परमशांति धाम ट्रस्ट में सुंदर प्रस्तुति दी है। 2024 दीपावली में मुंबई में अपनी संगीत और नृत्य प्रस्तुति से सबका मन जीत लिया। 2 दिंसबर 2025 को चेन्नई के आनंदम ट्रस्ट वृद्धाश्रम में शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है। तृषा ने गायन और नृत्य में कई प्रतियोगिताएं जीती हैं और अपनी मेहनत, प्रतिभा और मंच पर आत्मविश्वास के लिए इनकी सराहना की जाती रही है। भारतीय संस्कृति से उनका प्रेम और सीखने की लगन तृषा की लगन उन्हें सच में खास बनाती है।

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संगीता बलंवत और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रवि अय्यर   थे। इस मौके पर संगीता बलवंत ने तृषा वर्धन को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में बेहतरीन रूप से गायन और नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही कम देखने को मिलती है। निश्चिततौर पर आने वाले दिनों के लिए तृषा एक सितारा है।

कार्यक्रम में अंत में तृषा वर्धन ने 4 वर्ष की अपनी छोटी बहन नायरा वर्धन के साथ श्यामली मीनाक्षी प्रस्तुत कर दर्शकों को हतप्रत कर दिया। नायरा जिस प्रकार की प्रस्तुति दी है इससे यह साफ हो गया है कि दोनों बहनें शास्त्रीय गायन में अपना नाम रोशन करेगी। कार्यक्रम के दौरान अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह और भारतीय भाषा एवं संस्कृति पर प्रेरणादायक वक्तव्य आयोजित किए गए। आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और भारतीय कला-संस्कृति की गरिमा को विश्व पटल पर सशक्त रूप से स्थापित करना रहा। अंत में सभी अतिथियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं इस महोत्सव को सांस्कृतिक एकता और भारतीयता का प्रतीक बताया। गौरतलब है कि विश्व हिंदी परिषद निरंतर भारतीय कला संस्कृति और भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button