देश

स्वच्छ जीवन ही सच्चे धर्म की पहचान है

-ओरल हाइजिन अवरेन्स एंड डेंटल किट डिस्ट्रिब्यूसन प्रोग्राम संपन्न

नईदिल्ली-

तेरापंथ महिला मंडल साउथ दिल्ली के सौजन्य से, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के मार्गदर्शन और तत्वावधान में “Oral Hygiene Awareness & Dental Kit Distribution Programme” का आयोजन आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल विद्यालय में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र उच्चारण और प्रेरणा गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता और ऊर्जा से भर दिया। तेरापंथ महिला मंडल साउथ दिल्ली के अध्यक्ष श्री मती सरोज जी भूतोड़िया द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने समाज हित में महिला मंडल की जनकल्याणकारी पहल को रेखांकित किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन जी नाहटा ने स्वच्छता, सेवा और सशक्त समाज की भावना पर अपने प्रेरक विचार रखे।

राष्ट्रीय महामंत्री रचना जी हिरन ने संगठन की अनुशासित कार्यशैली और एकता के महत्व पर बल दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे India Book of Records के अध्यक्ष श्री संजय जी भोला ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के इस सामाजिक कार्य की

उत्कृष्टता की सराहना की और इसकी ऐतिहासिकता को मान्यता दी। तेरापंथ महिला मंडल साउथ दिल्ली द्वारा श्री संजय जी को आचार्य तुलसी के शताब्दी दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में धर्मचक्र का प्रवर्तन पुस्तक भेंट की गई

🌟 विशेष गौरव का क्षण यह रहा कि — यह आयोजन “India Book of Records” में दर्ज किया गया, जिसमें 3 विद्यालय आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल मंदिर, MCD प्राइमरी छतरपुर मंदिर गर्ल्स स्कूल, छतरपुर निगम प्रतिभा बाल विद्यालय छतरपुर मंदिर, छतरपुर के 5 000 बच्चों को Oral Hygiene Awareness दी गई और Dental Kits का वितरण किया गया। यह उपलब्धि महिला मंडल के समर्पण, संगठन और समाज सेवा की भावना का सजीव प्रतीक है।

इसके पश्चात साध्वी श्री डॉ. कुंदनरेखाजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा —“स्वच्छता केवल शरीर की नहीं, विचारों की भी होनी चाहिए। स्वच्छ जीवन ही सच्चे धर्म की पहचान है।” आपके आशीर्वचन ने सभी के हृदयों को प्रेरणा से भर दिया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुखराज जी सेठिया ने मंडल को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई प्रेषित की। आचार्य तुलसी सर्वोदय बाल मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मनदीप कुमार जी एवं विद्यालय प्रबंध समिति  (SMC) के वाइस चेयरमैन आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार 2011 से सम्मानित संजय भाई भी अपने विचार रखें। आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान दुपट्टा ,शॉल और गिफ्ट हैंपर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साउथ दिल्ली महिला मंडल मंत्री संगीता दुगड़ ने किया। समापन पर आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया,जिसमें सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार, सहयोगी सदस्यों और उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की गई।

🌺 यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और साउथ दिल्ली तेरापंथ महिला मंडल की एक स्वर्णिम उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ,

जिसने यह सिद्ध किया कि – “सेवा जब समर्पण से जुड़ती है, तो वह इतिहास बन जाती है।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button