बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत से पुनः सरकार बनेगी- डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा

डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक मोर्चा। इनका मानना है कि नीतीश के नेतृत्व में बिहार में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। नीतीश सरकार ने प्रदेश में सुशासन लाया है। जिससे जनता खुश है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा अपने सभी छ सीटें जीतकर विधानसभा पहुंचेगी। डॉ.कैलाश बिहारी सिंह से संवाददाता मानवेंद्र ने खास बातचीत की। पेश है बातचीत के कुछ अंश।
– राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मात्र ६ सीट ही मिलें हैं, आखिर इतने कम सीटों पर क्यों समझौता करना पड़ा।
कई बार गठबंधन की अपनी सीमाएं होती हैं, हमारे नेता उपेन्द्र कुशवाहा जी, पार्टी के हित के साथ ही राज्य और देश हित के बारे में ज्यादा सोचते हैं, इसीलिए उनको राजनैतिक मनीषी की उपाधि दी गई है, कई बार संख्या से ज्यादा नीति, नीयत और नियति भी होती है। संख्या के लिए हमारे नेता सर्व मान्य हैं।

– राष्ट्रीय लोक मोर्चा किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगी।
इस बार के मुद्दे हर बार की तरह पूर्व सरकारों यानी राजद सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, जंगल राज्य, अपराध और भय का वातावरण और माननीय नीतीश कुमार के एनडीए समर्थित सुशासन में हुए विकास और उल्लास का बढ़ता वातावरण है। जनता के सामने खुल्ला चॉइस है। अंधकार या प्रकाश।
-इस बार के चुनाव अलग है क्योंकि एक नई पार्टी जन सुराज ने अलग ही मोर्चा खोल दिया है। क्या जन सुराज पार्टी चुनौती दे रही है
जनसुराज पार्टी के नेता प्रबंधन के कुशल कारीगर हैं, लेकिन नेता नहीं हैं, वर्ना चुनाव समर से भाग नहीं जाते। अब वो एक फ़िल इन द ब्लैंक हैं। जनसु
-एनडीए को कितने सीटें मिलने का अनुमान है।
एनडीए को इस चुनाव से राजनीति के महारथियों की पूरी फौज मिलने वाली है, वरिष्ठ, मध्यम अनुभव और युवा भविष्य के साथ ही नारी शक्ति भी हर रूप में उपस्थित है, सच कहें तो आश्चर्यजनक परिणाम होंगे, तिहाई बहुमत को तो कोई रोक ही नहीं सकता। मेरे जीवन में इससे बढ़िया चुनाव केवल मैने जे पी आंदोलन के बाद ही देखा था।