Uncategorized

भारत मण्डपम में तीन दिवसीय 24 से 26 अगस्त तक आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन

भारत मण्डपम में तीन दिवसीय 24 से 26 अगस्त तक आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन
आयोजन का विधिवत उद्घाटन रविवार, 24 अगस्त को अपराह्न 2:00 बजे होगा।
नई दिल्ली।
“आरोग्य ही सच्चा धन है।” यही संदेश लेकर राजधानी दिल्ली के भारत मण्डपम , प्रगति मैदान के हॉल नंबर – 9 में आज ,रविवार ,24 से 26 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो 2025 का भव्य रूप से आयोजन हो रहा है । यह उत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन जीवनशैली और आधुनिक स्वास्थ्य विज्ञान का संगम है। यह एक ऐसा मंच है , जहाँ स्वास्थ्य केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन के रूप में जन–जन तक पहुँचाने का लक्ष्य है ।।आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो 2025 तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन देशभर के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला एक राष्ट्रीय आंदोलन है ।इस उत्सव का आयोजन इंटीग्रेटेड आयुष कौंसिल द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है – भारत को स्वस्थ परिवारों के आधार पर विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना।
आयोजन का विधिवत उद्घाटन 24 अगस्त को अपराह्न 2:00 बजे होगा। इसमें देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, चिकित्सकों और नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उद्घाटन अवसर पर मंच पर देश की कई प्रमुख हस्तियाँ एक साथ दिखाई देंगी, जिससे यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बल्कि राष्ट्रीय महत्व के महाकुंभ के रूप में स्थापित होगा।अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त योगगुरु एवं एस -व्यासा के चांसलर डॉ. एच. आर. नागेन्द्र जी के कुशल नेतृत्व में पतंजलि हरिद्वार से प्रख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य आचार्य बालकृष्ण जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।मुख्य अतिथि के रूप में त्रिपुरा के माननीय राज्यपाल, श्री इंद्रसेना रेड्डी नल्लू जी, दिल्ली सरकार के माननीय मंत्री श्री कपिल मिश्रा जी, राज्यसभा के माननीय सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा जी, जम्मू एवं कश्मीर के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी श्री शांतमनु जी,इंटीग्रेटेड आयुष कौंसिल के अध्यक्ष,एवं प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिष्टा नद्दा जी कार्यक्रम को सुशोभित करेंगी ।इनकी उपस्थिति आयोजन को औपचारिक स्वरूप ही नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन की ताकत भी प्रदान करेगी।
आरोग्य उत्सव एवं एक्सपो 2025 को खास बनाने वाली इसकी बहुआयामी गतिविधियाँ हैं –आयुष विशेषज्ञ और योगगुरु जीवन को संतुलित व खुशहाल बनाने के व्यावहारिक सूत्र साझा करेंगे।तनाव, मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग जैसे जीवनशैली रोगों से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।नागरिकों को सुबह और शाम के सत्रों में योग और प्राणायाम सिखाए जाएंगे।सैकड़ों कंपनियाँ अपने उत्पाद और सेवाएँ प्रदर्शित करेंगी।आयुर्वेद, यूनानी, नेचुरोपैथी, हर्बल उत्पाद और स्वास्थ्य उपकरणों की जानकारी उपलब्ध होगी।लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी।आहार, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जाएगी।स्टार्टअप्स और नए उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और निवेशकों से मिलने का मौका मिलेगा।
इंटीग्रेटेड आयुष कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन कुमार का कहना है कि यह आयोजन सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत” के विज़न से जुड़ा हुआ है। जब हर परिवार स्वस्थ होगा तभी भारत सशक्त और समृद्ध बन पाएगा। आयोजकों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी पी मिश्र मुख्य समन्व्यक डॉ नितिन कुमार ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ़ स्वास्थ्य का संदेश देने तक सीमित नहीं है। इसके सामाजिक और आर्थिक पहलू भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे बीमारियों पर खर्च होने वाला समय और धन दोनों कम होंगे।आयुष उद्योग और हर्बल सेक्टर को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत वैश्विक वेलनेस मार्केट में और मजबूत होगा।आप सभी से अपील की है कि वे इस उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। साथ ही यह भी आग्रह है कि लोग इस जानकारी को अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स, सोशल मीडिया और परिवार-पड़ोस में साझा करें।आयोजन का उद्देश्य है –“जब हर घर होगा स्वस्थ, तभी भारत बनेगा विकसित। आइए, मिलकर स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत के सपने को साकार करें।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button