देशबिजनेस

भारत-रुस संबंधों की नई इबारत लिखी गई है- इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

नईदिल्ली-

इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) ने कहा कि प्रधानमंत्री की रुस की यात्रा से नई इबारत लिखी गई है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंध तो बढ़े ही है साथ ही व्यापार में नए संभावनाएं भी पैदा होगी।

इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट डॉ.कैलाश बिहारी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री के रुस यात्रा के दौरान कई घोषणाएं की गई है जो भारतीय हिंतों के अनुकूल है। रुस में दो नए वाणिज्यिक दूतावास खोलने का एलान किया गया है। इससे रुस में हमारी गतिविधि और तेजी से बढ़ जाएगी। कारोबार, पर्यटन आदि से जुड़े कामकाज में इजाफा होगा।

डॉ.कैलाश बिहारी सिंह ने कहा कि भारत और रुस आपसी कारोबार दोनों देशों को काफी करीब ला चुका है। भुगतान की समस्या है जिसका हल भी निकाला जाएगा। निश्चिततौर पर रुस पर प्रतिबंधों के बावजूद आपसी सहयोग से आगे बढ़ने लिए कई समझौते हुए हैं।

इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिंडेट ने कहा है कि प्रधानमंत्री के इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रिश्तों में और गर्माहट आई है। विज्ञान—्रौद्योगिकी और पीपुल टु पीपुल कॉन्टैंक्ट यानी आम लोगों के स्तर पर आपसी संबंध को आगे बढ़ाने पर रजामंदी को नजरिए से देखा जाएगा। रुस पर लगे प्रतिबंधों की वजह से आने वाले दिक्कतों के लिए भारत का आपसी सहयोग जारी रहेगा। जिससे दोनों देशों के बीच नई इबारत लिखी जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button