राज्य

सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा दिनदहाड़े हुई लूट

प्रशासन बना लुटेरा

 

-संजय तिवारी, बलिया

बलिया-

उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉक डाउन के दैरान रोजी रोटी के लिए मोहताज दुकानदारों पर जिला प्रशासन का कहर। नगरपालिका और जिला प्रशासन का बंद दुकानदारों से दुकान खुलवाकर पेनल्टी के नाम पर खुलेआम लूट की सीसीटीव फुटेज आया सामने। सिटी कार्ट जैसे नामचीन शोरूम में स्टॉक चेक कर रहे दुकानदारों से सिटी मजिस्ट्रेट उठा ले गए लाखों के कपडे तो बंद पड़े एक बैटरी के शोरूम से दुकान खुलवाकर ले गए 85 हजार की बैटरी नहीं दी कोई राशिद। दुकानदार परेशान। नगरपालिका चेयरमैन ने कहा यह जिला प्रशाशन ने मचा रखा है लूट। तो इस मामले मे DM ने हाथ जोड़कर कैमरे पर कहा नो कमेंट।

CCtv फुटेज में इन तस्वीरों को गौर से देखिए यह तस्वीर जिला प्रशाशन की लूट की खुली गवाही कर रही है। देखिये यह बाहर से बंद पड़ी इस दुकान को कैसे सिटी मजिस्ट्रेट खुलवाते है फिर अंदर आने के बाद उनके लोग अर्दली और सिपाही किस तरह एक एक कर उनके पांच बैटरी उठा गए। तो दूसरी तस्वीर सिटी कार्ट के मॉल से आई जहा पुलिस और प्रशाशन के लोग पेनल्टी के नाम पर शो रूम से लाखों रुपया के कपडे लेकर चलते बने।बैटरी दुकानदार की माने तो मैं अपनी दुकान बंद मर  ऑफिसियल वर्क कर रहा तज की अचानक उसी वक्त सिटी मजिस्ट्रेट के अर्दली ने  दरवाजा खोला और प्रशाशन के लोगो ने 25 हजार का पेनाल्टी मांगी जिसे दुकानदार ने कोर्ट  में जमा करने की बात कही तो अधिकारी 5 बैटरी लेकर बने।

मामले में यूपी सरकार के मंन्त्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने लिया संज्ञान। कहा व्यापारियों के साथ नही होनी चाहिए थी इस तरह की जबरिया कार्यवाई। जिन लोगों का काटा गया है चालान उन लोगों के पैसे को मैं अपनी तरफ कराऊंगा वापस। मंन्त्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के मंसा के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों को बलिया में या प्रदेश में कही भी नही मिलेगा काम करने का अवसर। DM बलिया ने पूरे मामले में कैमरे पर सवाल सुनते ही कहा कैमरे पर कहा नो कॉमेंट।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button