राज्य

सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर गुरूवार को मनेगा अंतराल दिवस

कोविड-19 के प्रोटोकाल का करना होगा कड़ाई से पालन

सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर गुरूवार को मनेगा अंतराल दिवस
कोविड-19 के प्रोटोकाल का करना होगा कड़ाई से पालन
बलिया , 08 जुलाई – 2020 |
परिवार नियोजन कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में प्रत्येक गुरुवार को सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर अंतराल दिवस मनाया जाएगा । इस दौरान कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा | अंतराल दिवस पर अस्पताल पहुँचने वाली महिलाओं एवं नवदंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी शंकाओं को दूर किया जाएगा । मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार लाने में परिवार नियोजन की अहम् भूमिका है । इच्छुक लाभार्थियों को अंतराल दिवस पर लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी है । यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र कुमार ने दी ।
डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड की वजह से स्वास्थ्य सुविधाएं बाधित चल रहीं थीं, जिनको धीरे – धीरे शुरू किया जा रहा है। विभाग व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा परिवारों को नियोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। इसी के मद्देनजर शासन ने कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों के प्रति जनमानस में प्रोत्साहन के लिए सभी सीएचसी, पीएचसी,जिला महिला अस्पताल ,नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र एवं जनपद के सभी उपकेंद्रों पर अब सप्ताह में एक दिन अंतराल दिवस मनाने का निर्णय लिया है ।
इसके लिए जनपद स्तर पर गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है । इस दिवस के अलावा भी समुदाय के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों को हर दिन उपलब्ध कराये जाने की पूरी कोशिश रहती है । अप्रैल 2020 से जून 2020 के दौरान जनपद में 49 महिला नसबंदी, 117 प्रसव पश्चात आईयूसीडी, 958 इंटरवल आईयूसीडी, 23 त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, 2988 साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया, 4598 माला एन वितरित किये गये हैं ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button