अनुज बंसल सांसदों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी हेतु संसदीय क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
क्षेत्रीय सांसद को घर बैठे समस्या भेज सके व घर बैठे समाधान प्राप्त कर सकें.
सेवा में,
माननीय प्रधानमंत्री जी,
भारत सरकार,
विषय-सांसदों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी हेतु संसदीय क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं हेतु PG PORTAL की तर्ज पर अलग से संसदीय क्षेत्र वार ऑनलाइन पोर्टल विकशित किया जाए जिस पर देश की जनता संसदीय क्षेत्र वार समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्रीय सांसद को घर बैठे समस्या भेज सके व घर बैठे समाधान प्राप्त कर सकें.
महोदय,
निवेदन है कि आज संसदीय क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु जनता को माननीय सांसदों को सांसद महोदय से मिल कर ज्ञापन
देना पड़ता है या फिर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी समस्याओं को सांसद महोदय को प्रेषित करना पड़ता है।
महोदय निवेदन है कि संसदीय क्षेत्र में आगमन के समय सांसदों को ज्ञापन देने वाली भीड़ का सामना करना पड़ता है व जनता को भी अपार कष्ट उठाना पड़ता है व अधिकतर मामलों में
कृत कार्यवाही की भी जानकारी नही मिलती व
आम जनता व जन प्रतिनिधि के समय की हानि होती है।
हमारा निवेदन है कि स्वराज अप PG PORTAL की तर्ज पर संसदीय क्षेत्र वार शिकायत निस्तारण/सुझाव/ज्ञापन आदि को क्षेत्रीय सांसद तक पहुचाने हेतु एक आन लाइन
पोर्टल की विकशित करना होगा जिस की सहायता से जनता अपनी शिकायतों को क्षेत्रिय सांसद तक पहुँचा सके व घर बैठे समाधान प्राप्त कर सके।
संसदीय क्षेत्र से जुड़े इस आनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल के माध्यम से सांसदों व सरकार की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी,कागज,ईन्धन व आम जनता व सांसदों के समय की बचत होगी
व जनता को घर बैठे संसदीय क्षेत्र की समस्याओं के समाधान होने से स्वराज के सुख की प्राप्ति होगी।
धन्यवाद सहित
अनुज बंसल(सचिव)
अग्रवाल मित्र मण्डल(रजि०)
रेलवे रोड,
शामली 247776