स्वास्थ्य

सोनार मण्डी के दुकानदारों में हड़कम्प, पहुंची स्वास्थ्य टीम ने लिया सैम्पल

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया हॉटलाइन संबाददाता संजय कुमार तिवारी की रिपोर्ट

बलिया। शहर के मध्य लक्ष्मी मार्केट (सोनार मण्डी) के एक दुकानदार का बुधवार को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद सोनार मंडी व इससे जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। शहर के टाउन हाल में संक्रमित व्यक्ति के साथ काम करने व उनसे जुड़े लगभग बीस लोगों का सैम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया।
सोनार मंडी के एक दुकानदार के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वर्णकार संघ ने त्वरित पहल की और मण्डी के दुकानदारों को जरूरी नियमों का पालन करने को कहा है।
स्वर्णकार सघ के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने बताया कहा कि संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लक्ष्मी मार्केट के सभी दुकानदारों को सेनेटाइजर वह मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने को कहा है। संघ गम्भीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों से बात कर मेडिकल वैन बुलाया गया। मेडिकल टीम द्वारा शहर के टाउन हॉल में संक्रमित दुकानदार के साथ काम करने और उसके सम्पर्क में रहने वाले लगभग 20-25 लोगों का सैम्पल लिया लिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button