अमित शाह ने आर्म्ड फोर्सेज़ फ्लैग डे के अवसर पर कहा – यह एक अवसर है जब हम अपनी सेना…

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आर्म्ड फोर्सेज़ फ्लैग डे के अवसर पर कहा कि ये एक मौका है जब हम अपनी सेना पर गर्व का उत्सव मनाते हैं. 

X पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि हमारी सेना देश के साहस और अदम्य भावना की पहचान है. उन्होंने आज इस अवसर पर केन्द्रीय सैनिक बोर्ड सचिवालय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और एक मिनियेचर फ्लैग से सम्मानित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. 

गृह मंत्री ने हर देशवासी से अनुरोध किया कि वे हर पुरुष और महिला सैनिक के साथ खड़े हों और हमारे हीरो, सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिजनों का हर प्रकार से समर्थन करें.

यह भी पढ़ें – समावेशी और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए सनातन संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *