Delhi NCR और Up में आज एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र नेपाल था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5।6 मापी गई है।

बता दें कि तीन दिनों में दूसरी बार है जब भूकंप के झटके लगे हैं। शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे 6।4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र नेपाल था और इसके झटके दिल्ली तक महसूस हुए थे।

शुक्रवार को आए इस भूकंप में 157 लोगों की जान चली गई थी और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए। नेपाल में 2015 में 7।8 तीव्रता के भूकंप आया था। उसके बाद आए झटकों के कारण लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी और 22 हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे। 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भूकंप को लेकर अलर्ट जारी करता रहा है। इसके अनुसार, झटके लगने पर घबराएं नहीं, शांत रहें और टेबल के नीचे जाएं। एक हाथ से सिर को ढकें और झटके समाप्त होने तक टेबल को पकड़े रहें। 

यह भी पढ़ें – ED के समन के बाद केजरीवाल ने की विधायकों के साथ बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *