भारत में एक नई हरित क्रांति की आहट

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह हाल ही में नई दिल्ली में “उन्नत बीजों के उत्पादन एवं वितरण” के विषय को लेकर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि एवं सहकारी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने, आयातित बीजों पर किसानों की निर्भरता को कम करने और ग्रामीण अर्थतंत्र को अधिक सशक्त और सक्षम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीते 9 वर्षों के दौरान किये किये प्रयासों पर बल दिया।