‘अग्नि-1’ का सफल प्रक्षेपण

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

वैज्ञानिकों द्वारा मध्यम दूरे के बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का प्रशिक्षण प्रक्षेपण पूरी तरह से सफल रहा है. बता दें कि इस प्रक्षेपण को बीते दिन ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. अग्नि-1 उच्च परिशुद्धता वाली एक सिद्ध मिसाइल प्रणाली है. 

स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किए गए उपयोगकर्ता प्रशिक्षण प्रक्षेपण ने परिचालन और तकनीकी संबंधी सभी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया. इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर से लेकर 2500 किलोमीटर तक है.

15 मीटर लंबी और 12 टन वजन की यह मिसाइल 1000 किलोग्राम तक परमाणु हथियार और क्लस्टर इम्यूनिशन ले जाने में सक्षम है. इस मिसाइल को मोबाइल लांचर से लांच किया जा सकता है.

डीआरडीओ के अनुसार, परीक्षण सभी मापदंडों पर खरा उतरा है. अग्नि- 1 भारतीय सशस्त्र बलों के ज़खीरे में शामिल होने वाली एकमात्र ठोस इंजन आधारित मिसाइल है. इस मिसाइल को देश में ही निर्मित किया गया है.

यह भी पढ़ें – खड़गे ने डुबाई कांग्रेस, भाजपा के बुलंद हौसलों के साथ 2024 में फिर मोदी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *