प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन (World Climate Action Summit) में हिस्सा लेने के लिए आज संयुक्त अरब अमीरात के दुबई जा रहे हैं. बता दें कि उनका यह दो दिवसीय दौरा है. 

बता दें कि विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन,  जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के पक्षों के 28वें सम्मेलन (COP-28) का हाई लेवल सेगमेंट है. सीओपी-28 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक किया जा रहा है. अपनी यात्रा दुबई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. 

पीएम मोदी की इस दौरे से पहले संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने बताया, “पीएम मोदी अब से 24 घंटे से भी कम समय में पहुंचेंगे. हम न केवल अच्छी तरह से तैयार हैं, हम सभी उनकी यात्रा का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय राजदूत ने कहा कि COP28 के सम्मेलन में पीएम मोदी का हिस्सा लेना एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि पिछली बार भारत ने ग्लासगो में COP28 में भाग लिया था, और तब से भारत ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है.” 

यह भी पढ़ें – समावेशी और शांतिपूर्ण भविष्य के लिए सनातन संस्कृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *