Bihar SI की हत्या पर नीतीश कुमार के मंत्री के बिगड़े बोल

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

बिहार के जमुई ज़िले में बालू माफिया द्वारा बीते दिन एक एएसआई और कांस्टेबल की हत्या कर दी गई. इस मामले पर राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का शर्मनाक बयान सामने आया है.

इस मामले को लेकर उन्होंने कहा, “यह नई घटना है क्या. ये घटना क्या पहली बार हुई है? इससे पहले कभी नहीं हुई? उत्तर प्रदेश में नहीं होता है? मध्य प्रदेश में नहीं होता है?”

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अपराधी है तो ऐसी घटना होती रहेगी ना. समय-समय पर होती है और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है. अपराधी ज्यादा देर नहीं बच पाते, 24 से 48 घंटे में अपराधी जेल में होते हैं. चंद्रशेखर ने फिर दोहराया कि ऐसे अपराध नई बात नहीं है.

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है. जिसके बाद एसआई प्रभात रंजन के नेतृत्व में पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई. रोपावेल ग्रामीण सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टर को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक पुलिस वाहन को रौंदते हुए मौके से भाग निकला.

इस घटना में एसआई प्रभात रंजन और एक जवान जख्मी हो गए. जख्मी हालत में दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां रास्ते में ही एसआई प्रभात रंजन ने दम तोड़ दिया. जबकि कुछ देर बाद जवान की भी सांसें रुक गई.

यह भी पढ़ें – नहीं रहे Subrata Roy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *