.विश्व हिंदी परिषद से जुड़े प्रख्यात शायर शिवकुमार बिलगरामी ने हिंदुस्तान हॉटलाइन न्यूज़ को अभी अभी बताया कि उर्दू अदब के एक बहुत ही क़द्दावर और पायेदार शायर जनाब सर्वेश चंदौसवी साहब का आज सुबह साढ़े चार बजे मैक्स हॉस्पिटल , पटपड़गंज , दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । सर्वेश चंदौसवी साहब आज के दौर के उन चुनिंदा शायरों में रहे हैं जिनकी , शायरी के तकनीकी पहलू पर ज़बरदस्त पकड़ थी और जिनकी सरपरस्ती में हिन्दुस्तान के सैकड़ों लोगों ने शेरो-शायरी की बारीकियां सीखीं । मैं भी उन खुशनसीब लोगों में से हूं जिन्हें उनकी सरपरस्ती और रहनुमाई हासिल हुई ।
उनके निधन से उर्दू और हिन्दी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है । आप ने उर्दू और हिन्दी साहित्य जगत को जितना समृद्ध किया है वो अकल्पनीय है। आप अपने साहित्य के ज़रिए हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे ।आप को कोटि कोटि नमन और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि!
Follow Us: