झारखंड के धनबाद जिले में एक भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। धनबाद के आशीर्वाद टावर में हुई इस घटना में अभी तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।
इस घटना को लेकर धनबाद के डीसी संदीप कुमार ने पुष्टि की है कि मृतकों 11 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। यह घटना मंगलवार शाम की है।
बताया जा रहा है आशीर्वाद टावर में आग लगने के बाद लोगों के अफरा-तफरी मच गई। इस आग ने धीरे-धीरे भयावह रूप ले लिया। दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बिल्डिंग में अभी तक कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।
पूजा के दौरान चिंगारी से लगी आग धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार का कहना है कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में चल रही किसी पूजा के दौरान चिंगारी से आग लग गई। बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही हताहतों की संख्या का पता लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – हिंडनबर्ग रिपोर्ट विवाद के बीच अडाणी ग्रुप की वापसी