घरेलू उड़ान शुरू होंगे 25 मई से,किरायों की सीमाएं उड़ान की अवधियों के आधार पर

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

एक तिहाई घरेलू उड़ानों को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने  25 मई से देश में शुरू करने की घोषणा की।

यात्रा  के किराये को लेकर दी ये जानकारी
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 25 मई से शुरू होने जा रही फ्लाइट्स के किराये को लेकर कहा कि हवाई यात्रा के किरायों की सीमाएं उड़ान की अवधियों के आधार पर सात बैंड (भागों) में बांटी गयी है और ये 24 अगस्त तक प्रभाव में रहेंगे. मंत्री ने बताया कि पहले बैंड में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है. इनकी किराये की विशेष निम्न और उच्च सीमाएं होंगी।

उन्होंने कहा कि किराये की उच्च सीमा के दूसरे, तीसरे,चौथे और पांचवें बैंड में क्रमश: 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट और 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानें होंगी. पुरी ने कहा कि छठे और सातवें बैंड में 150-180 मिनट और 180-210 मिनट अवधि वाली उड़ानें होंगी।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद विमानन सचिव पी एस खरोला ने कहा कि 40 प्रतिशत सीटें उड़ानों के लिए निर्धारित हवाई किराये की निम्नतम और अधिकतम सीमाओं के बीच वाले मूल्य पर बुक करनी होंगी. मंत्री ने कहा कि वह अभी इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते कि उड़ान परिचालन पूरी तरह कब बहाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *