नई दिल्ली: 30 जून तक ट्रेन की सभी बुक हुए ट्रेन टिकट कैंसिल कर दिए हैं। हालांकि श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेन की पहले की तरह आवाजाही जारी रहेगी । एक तरह से इस फैसले को माना जा रहा है कि 30 जून तक ट्रेनों की सामान्य सेवा बहाल नहीं होगी। आमतौर पर ट्रेन के टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं। ऐसे में लॉकडाउन से पहले ही कई टिकट बुक किए जा चुके थे।

रेलवे के मुताबिक अगले आदेश तक मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर और सबर्वन सर्विसेस को रद्द कर दिया गया है। हालांकि रेलवे इसका यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड करेगा। उधर, रेलवे ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में 13 मई से सभी यात्रियों का डेस्टिनेशन एड्रेस लेना भी शुरू किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में मदद मिल सके। रेलवे ने यह भी बताया कि अगले सात दिन के लिए स्पेशल ट्रेनों में 2.34 लाख यात्रियों ने टिकट की बुकिंग की है। इससे 45.30 करोड़ रुपए का रेवेन्यु मिला है।

 

कोरोना संक्रमित की टिकट की पूरी राशि को रेलवे रिफंड करेगा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *