फरीदाबाद-

फरीदाबाद के पॉकेट सी, आई.पी. कॉलोनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी (RWS) के सम्मानित सदस्यों—पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र तोमर, बी.पी. शर्मा, विकास मेहता, बी. श्रीनिवास, दीपक चौधरी, अंजू वार्ष्णेय, संगीता सिंह, अजय जी और मनीष छानश —तथा अन्य निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन किया। तत्पश्चात, बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रेरणादायक गीत, मनमोहक नृत्य और नाटक शामिल थे। संपूर्ण कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह में अपार देशभक्ति, एकता और उल्लास का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *