नई दिल्ली, 6 अगस्त 2026:
चंदरप्रभु जैन कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एवं स्कूल ऑफ लॉ द्वारा एल.एल.एम. बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ‘दीक्षारंभ 2026 – ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ का आयोजन 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सी.पी.जे. परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी उच्च विधि शिक्षा एवं शोध की नई शैक्षणिक यात्रा से परिचित कराना तथा उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अकादमिक प्रक्रियाओं, शोध के अवसरों, विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं पेशेवर विकास की संभावनाओं से अवगत कराना है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उन्नत विधि अध्ययन, अनुसंधान एवं प्रकाशन, सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ व्याख्यान, विधिक एवं पेशेवर संस्थानों से जुड़ाव, इंटर्नशिप, करियर एवं प्लेसमेंट के अवसर तथा विभिन्न अकादमिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं संस्थागत संरचना, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, अकादमिक कैलेंडर, मेंटरिंग एवं विद्यार्थी सहायता प्रणाली से भी परिचित कराया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच संवाद के माध्यम से उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलेगा।
‘दीक्षारंभ 2026’ एल.एल.एम. विद्यार्थियों के लिए उन्नत विधि शिक्षा, अनुसंधान एवं पेशेवर उत्कृष्टता की दिशा में एक नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम होगा।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
कार्यक्रम: दीक्षारंभ 2026 – ओरिएंटेशन कार्यक्रम
पाठ्यक्रम: एल.एल.एम. – बैच 2026
दिनांक: 9 अगस्त 2026 (रविवार)
स्थान: सी.पी.जे. परिसर