नई दिल्ली-

दिल्ली में मुख्यमंत्री होंगीं रेखा गुप्ता, उपमुख्यमंत्री बनेंगे प्रवेश वर्मा। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं।

बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।’

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *