बेगुसराय जिले में चल रहा है फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्व -जन दवा सेवन अभियान – डॉ. शुभाष झा

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

• जिले में लगभग 35 लाख लोगों को खिलाई जानी है दवा
• सर चकराना, जी मितलाना जैसे लक्षण दिखाई पड़ना है “शुभ संकेत”

बेगुसराय –

जिले में 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. जिले के सभी प्रखंडों में ये अभियान संचालित किया जा रहा है. विदित हो कि इस अभियान के दौरान जिले में कुल 34,90,423 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शुभाष झा ने बताया कि सभी को दवा का सेवन करना चाहिए. दवा पूरी तरह से सुरक्षित एवं कारगर है. लगातार पांच साल में एक बार साल में दवा का सेवन करने से व्यक्ति फ़ाइलेरिया के संक्रमण से अपने आप को काफी हद तक सुरक्षित कर सकता है. उन्होंने अपील किया कि सभी संचालित अभियान के दौरान दवा का सेवन करें एवं अपने परिवार एवं अन्य प्रियजनों को दवा सेवन करने के लिए प्रेरित करें.
साइड इफ़ेक्ट का कोई गंभीर मामला दर्ज नहीं:
डॉ. झा ने बताया कि दवा सेवन के उपरांत पूरे जिले से साइड इफ़ेक्ट का कोई भी गंभीर मामला नहीं आया है. कुछ लोगों को मामूली दिक्कत जैसे सर चकराना, जी मितलाना आदि जैसी जिले में परेशानी हुई है जिसका त्वरित समाधान टीम द्वारा किया गया है. जिले के सभी प्रखंडों में रैपिड रिस्पांस टीम की तैनाती की गयी है जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है.
उन्होंने ने बताया कि जिन लोगों में दवा सेवन के बाद उल्टी, चक्कर एवं सर दर्द जैसी शिकायत आयी है, उनके क्षेत्र में फाइलेरिया परजीवी का संक्रमण होने की पुष्टि होती है. इसे आसान शब्दों में समझें तो यह है कि दवा सेवन के बाद अगर किसी तरह की शारीरिक शिकायत होती है तो यह स्पष्ट होता है कि शरीर में पहले से फाइलेरिया के परजीवी मौजूद थे. दवा सेवन से परजीवी मरते हैं, जिसके कारण उल्टी, चक्कर या सर दर्द जैसे छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है. अगर इसे दूसरे रूप में समझें तो यह एक शुभ संकेत है कि दवा फाइलेरिया परजीवी को मारने में असरदार साबित हो रही है. एक महत्वपूर्ण बात हमेशा याद रखें कि दवा का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करें. खाली पेट दवा सेवन करने से भी दवा का कुछ प्रतिकूल असर आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *