नई दिल्ली-


लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के सहयोग राशि में गड़बड़ी हो रही है इसलिए जितेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि छठ पूजा सहयोग राशि को बंद किया जाए।
आयोजकों का कहना है कि दिल्ली सरकार जो भी सहयोग राशि प्रदान किया जाता है वह सहयोग राशि आयोजको नहीं मिलता है अधिकारियों की मिलीभगत के कारण बहुत ही कम सही राशि दिया जाता है, जो कि आयोजकों को ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन जैसा होता है जिसके कारण आयोजकों को छठ पूजा आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जितेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली सरकार से मांग किया है कि छठ पूजा सहयोग राशि में हो रहे गड़बड़ी की जॉच किया जाए और तत्काल प्रभाव से सहयोग राशि बंद किया जाए और दोषी अधिकारियों को उचित कार्रवाई की जाए।
जितेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा एक पवित्र पर्व है जिसको कुछ लोगों के साथ मिलकर सहयोग राशि के करण अपवित्र किया जा रहा है, जो कि पूर्वांचल समाज व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में आस्था रखने वाले लोगों के साथ धोखा हो रहा है।
जितेंद्र कुशवाहा ने सभी राजनीति पार्टियों के पूर्वांचल मोर्चा, पूर्वांचल शक्ति के अध्यक्षों एवं पूर्वांचल के सभी सामाजिक संगठनों को संगठित होकर आवाज उठाने के लिए आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *