नयन प्रकाश गांधी  भारत न्याय पुरस्कार २०२४ (युथ सोशल अवेयरनेस एक्टिविस्ट केटेगरी ) के लिए चयनित दिल्ली में आज होंगे  सम्मानित

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp


गाँधी के एक दशक से मानवाधिकार सामाजिक कार्यो को मिली विशिष्ट पहचान 

एक छोटे से गांव बकानी झालावाड़ मूल के कोटा निवासी युवा नयन प्रकाश गांधी सुपुत्र रामदयाल गाँधी  को उनके युवा मानव अधिकारों,शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए “भारत न्याय पुरस्कार” से सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार समारोह 22 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में होगा।कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस एन्ड एम्पावरमेंट एवं मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री है और कार्यक्रम डिस्प्यूट रेसोलुशन हब द्वारा स्पॉन्सर्ड है ,गाँधी को आज  दूरदर्शन भवन के पास  एलटीजी,ऑडिटोरियम  नई दिल्ली में आमंत्रित  मुख्य अतिथि के रूप मे श्री रामदास अठवाले (केंद्रीय मंत्री, समाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार ), श्री पंकज चौधरी (केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार) व श्री जगदम्बिका पाल (सांसद, अध्यक्ष पार्लियामेंटरी कमेटी, लोकसभा डिप्टी स्पीकर, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ) के कर कमलो एवं गरिमामयी उपस्थति में सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ मोक्षा एवं भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट मोहित नारायण ने बताया की राजस्थान कोटा शिक्षा नगरी से एकमात्र  गाँधी का चयन  युवा केटेगरी में किया गया यह सम्मान उनके द्वारा उच्च स्तरीय जनसंख्या विज्ञानं संस्थान मुंबई विश्विद्यालय से एलुमनाई होने के साथ उनके द्वारा  एक दशक से अधिक समय से मानवाधिकार क्षेत्र में जन जागरूकता उत्कृष्ट क्षमता संवर्धन कार्यशाला ,राज्य केंद्र सरकार अनुनादित कल्याणकारी योजना को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा आम जन तक पहुंच को सुगम बनाना ,सोशल जस्टिस युथ एम्पावरमेंट के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करना असंख्य  युवाओ हेतु राष्ट्रिय स्तर पर एक गौरव का विषय है। साथ ही गाँधी अपनी कलम के माध्यम से कोटा शिक्षा नगरी हेतु विशेष कोचिंग स्टूडेंट्स के मध्यस्थ आत्महत्या रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम , रिसर्च  राइटिंग सोशल लेखन में भी सक्रिय है ,गाँधी के अभी तक अनेको  कॉलम ,इंटरव्यूज ,पेपर ,विभिन्नमिडियाज,जर्नल ,मैगजीन ,सोशल वर्ल्ड वाइड प्रकाशित हो चुके है। गाँधी को पूर्व में यूथ केटेगरी में विभिन्न राष्ट्रिय अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कांफ्रेसेज में विशिष्ट सम्मानों से नवाजा जा  चूका है और विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी सामाजिक प्रोजेक्ट्स  में वे सलाहकार प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में रह चुके है और उनके कार्यो टीम नेतृत्व को उत्कृष्ट सफलता कार्यकी प्रशंसा मिली है,यह गाँधी की उच्च योग्यता एवं मानवाधिकार सामाजिक सेवा में अतुलनीय विशिष्ट कार्यो को परिलक्षित करता है  । गाँधी वर्तमान में ग्लोबल एक्सीलेंसी फोरम नई दिल्ली के  यूथ अफेयर्स के नेशनल वाईस प्रेसिडेंट है और वर्ल्ड युथ आर्गेनाइजेशन इंडिया के एशियाई संयुक्त निदेशक भी है। गाँधी ने चयन के लिए भारती युवा वेलफेयर एसोसिएशन एवं भारत न्याय पुरुस्कार टीम ,ज्यूरी टीम सपोर्टेड मिनिस्ट्री ऑफ़ सोशल जस्टिस के उच्चाधिकारियों को धन्यवाद दिया।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *