सेंट पीटर स्कूल, सेक्टर-16 ए फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

-देश के कर्तव्यों को याद दिलाकर फहराया तिरंगा झंड़ा

फरीदाबाद-

सेंट पीटर स्कूल, सेक्टर-16 ए फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप कर्नल चेतन धीमन, प्राचार्य सिस्टर जैनेट और मेैनेजर सिस्टर अनिला जैकब ने स्कूल के प्रांगण में तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर्नल चेतन धीमन ने बच्चों को स्वतंत्रता के मायने के बारे में बताया। जिस प्रकार से हमारे स्वतंत्रता सेनानी ने अपने जान न्यौछावर कर देश को स्वतंत्र कराया। आज हम उन्हें याद करते हुए अपने कर्तव्य पध पर चलना है। स्वतंत्रता दिवस हमें मर्यादा और समर्पण के भाव को याद दिलाता है। इस मौके पर प्राचार्य सिस्टर जैनेट ने कहा कि आज के दिन संकल्प लेकर आगे बढ़ने का है। चाहे हमे किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हो उसमें पूर्णतः समर्पण भाव से सैनिक की तरह कार्य करें जिसमें देश का विकास हो। जैनेट ने कहा कि आज के युवा को तैयार रहना होगा। देश में 65 फीसदी युवा हैं जिनके प्रयास से ही भारत विकसित देश की ओर अग्रसर है। तो इस पर्व पर हम संकल्प लें कि बेहतर भारत के निर्माण में अपना सौ प्रतिशत योगदान देंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए मैनेजर सिस्टर अनिला जैकब ने कहा कि देश विगत वर्षों में काफी तेजी से आगे बढ़ा है। हम सब को एकजुट होकर कार्य करना होगा। स्वतंत्रता का अर्थ समझना होगा। सकारात्मक भाव से देश के लिए हर किसी को सोचना चाहिए। आज हमें उन शहीदों को याद करना है जिन्होंने देश के लिए सबकुछ त्याग दिया। उनके त्याग से ही हमें आजादी मिली है। देश की सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ाना है। सेंट पीटर स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *