विश्व चित्रांश परिवार ने सम्मान समारोह का आयोजन किया, सुधीर कुमार सम्मानित

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

गाजियाबाद के वैशाली में विश्व चित्रांश परिवार के तत्वाधान में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कैटेगरी में लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी उदय सहाय थे। साथ ही अन्य अतिथि में देश के जाने-माने ऑर्थोडॉन्टिक्स सर्जन डॉक्टर संजय लाभ एवं प्रसिद्ध सर्जन डॉ अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व अधिकारी उदय सहाय एवं विधायक अभय वर्मा को “चित्रांश शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉक्टर संजय लाल, डॉक्टर अमित कुमार एवं मीडिया प्रभारी पत्रकार सुधीर कुमार को “चित्रांश गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में चित्रांश वरिष्ठ नागरिक सम्मान, चित्रांश महिला सम्मान, चित्रांश पर्यावरण सम्मान सहित कई कैटेगरी में सम्मानित किया गया। साथ ही विगत दशमी एवं 12वीं के परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को विशिष्ट अतिथि  उदय सहाय एवं विधायक अभय वर्मा के हाथों सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य कर्ताधर्ता विश्व चित्रांश परिवार के अध्यक्ष ऋषिकेश निशिकर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन विश्व चित्रांश परिवार की सदस्या वान्या के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *