शिक्षा से व्यापार तक प्रगति के पथ पर है नारी शक्ति- विनिता, सचिव, इंटिएक्सलेंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई)

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

नईदिल्ली-

अंतरराष्ट्रीय महिला दवस पर आरके फिल्मस् एंड मीडिया एकेडमी में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकेडमी के छात्र व छात्राओं ने अपने कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। इस मौके पर छात्रांओं को पुरस्कार भी वितरण किए गए।

इस मौके पर इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) की सचिव विनिता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज खास मौका है। जहां छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आज विश्व के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने परचम लहराया है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना है। हमें किसी से पीछे नहीं रहना है। आज व्यापार हौ या शिक्षा सभी जगह महिलाएं प्रगति के पथ पर हैं।

विनिता ने कहा कि आज महिलाओं की शिक्षा में भागीदारी 32 फीसदी तक बढ़ी है। वित्रान, तकनीक इंजीनियरिंग तथा मैथेमेटिक्थ में भी छात्रों ने अपनी अहम भूमिका निभा रही है। यहां भी कई फीसदी का उछाल है। किसी भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का योगदान आवश्यक है। जिस प्रकार से विगत वर्षों में भारत में महिलाओं ने अपना योगदान दिया है यह अभूतपूर्व है।

इंटिएक्सलैंट चैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सचिव ने कहा कि आईसीसीआई जैसी संस्था भी लगातार महिलाओं के स्टार्ट पर ट्रेनिंग सेंटर का आयोजन कर रहा है। ताकि महिलाओं की भागीदारी समान रूप से रहे। आरके फिल्म्स ने जो कदम बढ़ाए हैं वह भी अभूतपूर्व है। अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज छात्रों को समझने की जरूरत है कि वे केवल शो पीस न होकर अहम रोल निभा रही हैं। आईसीसीआई ने विगत वर्षों में कई आयोजन किए हैं जिसका आज स्वागत हो रहा है। इसी कड़ी में आईसीसीआई के लेडिंज विंग की भी शुरुआत की गई है जिसमें कई स्वरोजगार करने वाली महिलाएं जुड़ी है और अपना योगदान दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *