डॉक्टर शंकर दयाल सिंह व्याख्यान माला 2023 का आयोजन

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

शंकर संस्कृति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली द्वारा सर्वधर्म समभाव और हमारा संविधान विषय पर डॉक्टर शंकर दयाल सिंह व्याख्यान माला 2023 का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में 27 दिसंबर 2023 को अपराहन 3:00 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्त के तौर पर केरल के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एनडीटीवी के प्रधान संपादक श्री संजय पुगलिया एवं  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉक्टर आर के सिन्हा  जी करेंगे।

विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉक्टर विपिन कुमार ने कहा कि शंकर दयाल सिंह उच्च कोटि के लेखक एवं साहित्यकार थे। सांसद होते हुए हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सर्वधर्म समभाव और हमारे संविधान के महत्व को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम में देश के लेखक, साहित्यकार, कवि एवं हिंदी प्रेमी लोग  भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सर्वधर्म समभाव और हमारे संविधान के महत्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और चर्चा होगी।इस कार्यक्रम में आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *