PM Modi को मिला मिस्त्र का सर्वोच्च सम्मान

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों अमेरिका का दौरा किया था और अब वे मिस्र के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। बता दें कि यह उनकी पहली मिस्र यात्रा है और साथ ही 26 वर्षों में मिस्र का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं। मिस्र पहुंचने पर पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बता दें कि यह सम्मान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनियाभर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने की प्रशंसा की। अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि, वैश्विक आभा वाले राजनेता के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की शानदार सफलता को एक और सम्मान प्राप्त हुआ है जब मिस्र ने मोदी जी को अपना सर्वोच्च राजकीय सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ नाइल अवार्ड’ प्रदान किया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी एकमात्र ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें सबसे अधिक देशों द्वारा ऐसे सम्मान प्रदान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – गीता प्रेस को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ मिलने के मायने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *