संघ लोक सेवा आयोग ने आज UPSC CSE 2022 के परिणामों को घोषित कर दिया है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 अभ्‍यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 अभ्‍यर्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए थे। अब विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों (613 पुरुष और 320 महिलाएं) की सिफारिश की गई है।

योग्य उम्मीदवारों में शीर्ष चार महिला अभ्‍यर्थी हैं। वहीं, इस परीक्षा में इशिता किशोर ने पहला स्थान हासिल किया है। वह श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक थीं। यूपीएससी की परीक्षा में उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध का चयन किया था।

वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक गरिमा लोहिया ने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। इसके अलावा, उमा हरथी ने परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया, जो आईआईटी, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक थीं।

बता दें कि UPSC CSE परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट upsc।gov।in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। आयोग ने उम्मीदवारों की एक consolidated reserve list भी जारी की है, जिसमें से 89 सामान्य वर्ग के लिए, 29 ईडब्ल्यूएस के लिए, 52 ओबीसी के लिए, 5 एससी के लिए और 4 एसटी के लिए हैं।

यह भी पढ़ें – एकीकृत चिकित्सा पद्धति की दिशा में मंडाविया का प्रयास ऐतिहासिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *